Get App

शापूरजी पलोनजी ग्रुप और टाटा समूह में सुलह के आसार, SP Group को मिल सकता है हिस्सेदारी बेचने का मौका

टाटा संस में पिछले कुछ समय से दो गुटों के बीच रस्साकशी चल रही है। यह मामला सरकार के स्तर तक पहुंच जाने की खबर है। सरकार के कुछ अधिकारी आने वाले दिनों में दिल्ली में टाटा समूह के अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2025 पर 5:59 PM
शापूरजी पलोनजी ग्रुप और टाटा समूह में सुलह के आसार, SP Group को मिल सकता है हिस्सेदारी बेचने का मौका
FY25 के अंत में SP Group पर 55,000-60,000 करोड़ रुपये का कर्ज था।

टाटा समूह और एसपी ग्रुप में सुलह के आसार हैं। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस एसपी ग्रुप को टाटा संस में 4-6 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की इजाजत देने को तैयार हैं। अगर ऐसा होता है तो इससे एसपी ग्रुप के हाथ काफी पैसा आ सकता है, जिसकी अभी उसे काफी जरूरत है। एसपी ग्रुप पर करीब 30,000 करोड़ रुपये का कर्ज है।

टाटा संस में दो गुटों के बीच चल रही रस्साकशी

Tata Sons में पिछले कुछ समय से दो गुटों के बीच रस्साकशी चल रही है। यह मामला सरकार के स्तर तक पहुंच जाने की खबर है। सरकार के कुछ अधिकारी आने वाले दिनों में दिल्ली में टाटा समूह के अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। टाटा संस टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। इसमें टाटा ट्रस्ट्स की 66 फीसदी हिस्सेदारी है। सरकारी अधिकारियों के साथ होने वाली मुलाकात में टाटा ट्रस्ट्स में चल रही गुटबाजी के साथ टाटा संस की लिस्टिंग के मसले पर चर्चा हो सकती है।

सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत के आसार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें