Get App

शापूरजी पलोनजी ग्रुप ने बनाई नई रियल एस्टेट कंपनी, जल्द ला सकती है ₹7,500 करोड़ का IPO

शापूरजी पलोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) ने देश भर में फैली अपनी रियल एस्टेट संपत्तियों को मैनेज करने के लिए एक नई होल्डिंग कंपनी बनाई है, जिसका नाम शापूरजी पलोनजी रियल एस्टेट (SPRE) रखा गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रुप की योजना इस कंपनी को पब्लिक करने की है, यानी आने वाले समय में SPRE का IPO भी लॉन्च किया जा सकता है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 20, 2024 पर 10:39 AM
शापूरजी पलोनजी ग्रुप ने बनाई नई रियल एस्टेट कंपनी, जल्द ला सकती है ₹7,500 करोड़ का IPO
SP ग्रुप की नई कंपनी अपने आईपीओ के तहत 10 से 12% हिस्सेदारी बिक्री के लिए रख सकती है

शापूरजी पलोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) ने देश भर में फैली अपनी रियल एस्टेट संपत्तियों को मैनेज करने के लिए एक नई होल्डिंग कंपनी बनाई है, जिसका नाम शापूरजी पलोनजी रियल एस्टेट (SPRE) रखा गया है। द इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रुप की योजना इस कंपनी को पब्लिक करने की है, यानी आने वाले समय में SPRE का IPO भी लॉन्च किया जा सकता है। यह कदम शापूरजी पलोनजी ग्रुप की एक महत्वपूर्ण रणनीति का हिस्सा है, जिससे वे अपनी संपत्तियों को मोनेटाइज कर सकें और रियल एस्टेट क्षेत्र में अपनी पकड़ को और मजबूत कर सकें।

नई कंपनी का लक्ष्य वैल्यू अनलॉक करना, बिजनेस को सुव्यवस्थित करना और 2,000 एकड़ में फैले लैंड पार्सल सहित सभी रियल एस्टेट पोर्टफोलियो के मोनेटाइज का रास्ता साफ करना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन एसेट्स का मूल्य लगभग 6 अरब डॉलर है।

नई कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर वेंकटेश गोपालकृष्णन के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, "हमारी रणनीति बिजनेस को सुव्यवस्थित करने और शेयरधारकों के लिए एसेट्स बनाना है। इसी रणनीति के तहत एक इंटीग्रेटेड होल्डिंग कंपनी बनाने और उसके तहत एसेट्स को कंसॉलिडिटेड करने का फैसला किया गया है।"

मनीकंट्रोल इस रिपोर्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें