Get App

ShareChat से एक और इस्तीफा, अब चीफ बिजनेस ऑफिसर गौरव जैन ने छोड़ा साथ

ShareChat का साथ छोड़ने के बाद जैन क्या करने वाले हैं, इस बारे में उन्होंने अभी नहीं बताया है, लेकिन कहा कि वह भारत से पैन एशियाई फोकस की ओर बढ़ रहे हैं। पिछले 2 साल में शेयरचैट ने को-फाउंडर भानु प्रताप सिंह और फरीद अहसान सहित टॉप लेवल के कई लोगों को बाहर निकलते देखा है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 16, 2025 पर 11:43 PM
ShareChat से एक और इस्तीफा, अब चीफ बिजनेस ऑफिसर गौरव जैन ने छोड़ा साथ
ShareChat की पेरेंट कंपनी बेंगलुरु बेस्ड मोहल्ला टेक है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ShareChat और शॉर्ट वीडियो ऐप Moj के चीफ बिजनेस ऑफिसर गौरव जैन ने कंपनी छोड़ दी है। उन्होंने 16 जून को लिंक्डइन पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। कंपनी में अपने 3 साल के कार्यकाल में जैन सेल्स, पार्टनरशिप्स, मार्केटिंग, ब्रांड सॉल्यूशंस, प्राइसिंग, स्ट्रैटेजी और कस्टमर सक्सेस में ShareChat के मॉनेटाइजेशन प्रयासों का नेतृत्व कर रहे थे।

जैन ने अपनी पोस्ट में कहा, "पिछले 3 साल मेरे करियर के प्रोफेशनल तौर पर सबसे ज्यादा रिवॉर्डिंग और डिमांडिंग रहे हैं। ये साल, लगातार यूजर्स और ग्राहकों की मेरी समझ को चुनौती देते रहे और मुझे कठिन फैसले लेने के लिए प्रेरित करते रहे, इनमें से कुछ सही रहे और कुछ गलत। मैं अपनी अविश्वसनीय टीम, हमारे एडवर्टाइजर्स, एजेंसियों और पार्टनर्स का बहुत आभारी हूं, जो इस यात्रा में हमारे साथ चले।"

जैन ने अपनी पोस्ट में शेयरचैट के को-फाउंडर और सीईओ अंकुश सचदेवा को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "अंकुश को खास शुक्रिया- इतने तेज और जमीन से जुड़े व्यक्ति के साथ काम करना हमेशा मेरे लिए यहां के सबसे खास पलों में से एक रहेगा।"

2015 में शुरू हुई थी शेयरचैट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें