भारत और ओमान के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर बातचीत चल रही है। इस समझौते के जल्द ही साइन होने की उम्मीद है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी का कहना है कि व्यापार समझौते के ड्राफ्ट को ओमान में अरबी भाषा में ट्रांसलेट किया जा रहा है। यह ट्रांसलेशन होने के बाद, दोनों देशों की मंत्रिपरिषद की ओर से समझौते को मंजूरी दी जाएगी।
