अमेरिका में बैंकिंग संकट: सिलिकॉन वैली बैंक को रेगुलेटर ने किया बंद, एक दिन में 70% गिर गया शेयर

अमेरिकी रेगुलेटर्स ने देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) को बंद करने का आदेश दिया है। यह अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक है। बैंक के पास करीब 210 अरब डॉलर के एसेट्स है। यह नए जमाने की टेक कंपनियों और वेंचर कैपिटल के निवेश वाली कंपनियों को वित्तीय सपोर्ट देने वाला देश का प्रमुख बैंक हैं

अपडेटेड Mar 11, 2023 पर 11:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कैलिफोर्निया के बैंक नियामक के मुताबिक 9 मार्च को कारोबार बंद होने पर बैंक के पास $958 मिलियन का निगेटिट कैश बैलेंस था

अमेरिका में एक बार फिर बड़ा बैंकिंग संकट खड़ा होता दिख रहा है। अमेरिकी रेगुलेटर्स ने देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) को बंद करने का आदेश दिया है। CNBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक कैलिफोर्निया के डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल प्रोटेक्शन और इनोवेशन से इस बैंक को बंद करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उसने फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC) को बैंक का रिसीवर नियुक्त किया है। बैंक में जमा ग्राहकों के पैसों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी FDIC को दी गई है। इसके अलावा FDIC ने बैंक के इश्योरेंस वाले डिपॉजिट को रखने के लिए डिपॉजिट इंश्योरेंस नेशनल बैंक ऑफ सांता क्लारा का गठन किया है।

सिलिकॉन वैली बैंक (SVB), अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक है। बैंक के पास करीब 210 अरब डॉलर के एसेट्स है। यह नए जमाने की टेक कंपनियों और वेंचर कैपिटल के निवेश वाली कंपनियों को वित्तीय सपोर्ट देने वाला देश का प्रमुख बैंक हैं।

हालांकि पिछले 18 महीनों में अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने से ऐसी कंपनियों को तगड़ा नुकसान पहुंचा है। साथ ही अधिक जोखिम के कारण निवेशकों की दिलचस्पी भी ऐसे टेक कंपनियों में घटी है।


यह भी पढ़ें- अंबुजा सीमेंट्स में 3,680 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेच सकते हैं गौतम अदाणी, जानें पूरा मामला

अभी यह साफ नहीं है कि बैंक के पास 2.5 लाख डॉलर की इश्योरेंस लिमिट से अधिक कितनी जमा राशि है। सिलिकॉन वैली बैंक ने टेक इंडस्ट्री को काफी कर्ज दिया हुआ है।

हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी इस मामले का अमेरिका के बैंकिंग सेक्टर पर असर पड़ने की संभावना कम है और देश के लगभग सभी प्रमुख बैंक ऐसी किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अपने पास पर्याप्त कैश बैलेंस बचाकर चल रहे हैं।

इस बीच सिलिकॉन वैली बैंक की मूल कंपनी SVB फाइनेंशियल ग्रुप के शेयर आज न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेडिंग रुकने से पहले करीब 70 प्रतिशत तक गिर गए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।