Snapdeal का घाटा FY23 में हुआ कम, 510 करोड़ से घटकर 282 करोड़ रुपये पर आया

Snapdeal ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने वैल्यू सेगमेंट पर अपना फोकस बनाए रखा, साथ ही प्रॉफिटेबिलिटी तक पहुंचने की राह पर बने रहने की प्रतिबद्धता भी जारी रखी, जिनसे घाटा कम करने में मदद मिली। कंपनी ने कहा कि उसने अपने ऑपरेशन में कई सुधार लागू किए हैं

अपडेटेड Dec 30, 2023 पर 5:04 PM
Story continues below Advertisement
Snapdeal का कंसोलिडेटेड कर के बाद घाटा (Loss after tax) बीते वित्त वर्ष 2022-23 में सालाना आधार पर घटकर 282.2 करोड़ रुपये रहा।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Snapdeal का कंसोलिडेटेड कर के बाद घाटा (Loss after tax) बीते वित्त वर्ष 2022-23 में सालाना आधार पर घटकर 282.2 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी है। स्नैपडील का घाटा वित्त वर्ष 2021-22 में 510 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी की कुल आमदनी घटकर 388.1 करोड़ रुपये रह गई, जो कि उससे पिछले वित्त वर्ष में 563.5 करोड़ रुपये थी।

Snapdeal का बयान

Snapdeal ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया, “कंपनी की कंसोलिडेटेड EBITDA लॉस वित्त वर्ष 2022-23 में घटकर 144 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 419 करोड़ रुपये थी।” कंपनी ने कहा कि घाटे में कमी लाने के उपायों के कारण वित्त वर्ष 2022-23 में रेवेन्यू घटकर 388 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 564 करोड़ रुपये था।


कंपनी ने बताया, कैसे कम हुआ घाटा

स्नैपडील ने शेयर बाजार को बताया, “पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने वैल्यू सेगमेंट पर अपना फोकस बनाए रखा, साथ ही प्रॉफिटेबिलिटी तक पहुंचने की राह पर बने रहने की प्रतिबद्धता भी जारी रखी, जिनसे घाटा कम करने में मदद मिली।” कंपनी ने कहा कि उसने अपने ऑपरेशन में कई सुधार लागू किए हैं।

इसमें कहा गया है, "कंपनी का सेलेक्शन और डिलीवरी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने, कॉस्ट को ऑप्टिमाइज करने और रिटर्न को कम करने पर फोकस था। इन पहलों के चलते हमारे प्रॉफिट और लॉस स्टेटमेंट में अहम सुधार हुए।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।