Sona BLW Q2 Results: ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी Sona BLW Precision Forgings Ltd (Sona Comstar) ने सोमवार (27 अक्टूबर) को सितंबर तिमाही (Q2 FY26) के वित्तीय नतीजों का ऐलान किया। कंपनी ने अपनी अब तक की सबसे मजबूत तिमाही दर्ज की है। इस दौरान उसका नेट प्रॉफिट ₹173 करोड़ रहा, जो CNBC-TV18 के ₹161 करोड़ के अनुमान से ज्यादा है।
