SpiceJet के प्लान को बोर्ड की मंजूरी, बॉन्ड-शेयरों के जरिए जुटाएगी ₹2254 करोड़

सस्ती हवाई सेवा मुहैया कराने वाली स्पाइसजेट (SpiceJet) के बोर्ड ने आज 2254 करोड़ रुपये के एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस प्रस्ताव के तहत कंपनी 13 करोड़ कंवर्टिबल वारंट्स और 50 रुपये के भाव पर 32.08 करोड़ नए शेयर जारी कर 2254 करोड़ रुपये जुटाएगी। स्पाइसजेट प्रभुदास लीलाधर एडवायजरी सर्विसेज, एलकेपी फाइनेंस, मार्टिना डेवलपमेंट और फिनकॉन समेत 64 को कंवर्टिबल वारंट्स जारी किए जाएंगे

अपडेटेड Dec 12, 2023 पर 5:31 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सस्ती हवाई सेवा मुहैया कराने वाली स्पाइसजेट (SpiceJet) के बोर्ड ने आज 2254 करोड़ रुपये के एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस प्रस्ताव के तहत कंपनी 13 करोड़ कंवर्टिबल वारंट्स और 50 रुपये के भाव पर 32.08 करोड़ नए शेयर जारी कर 2254 करोड़ रुपये जुटाएगी। स्पाइसजेट प्रभुदास लीलाधर एडवायजरी सर्विसेज, एलकेपी फाइनेंस, मार्टिना डेवलपमेंट और फिनकॉन समेत 64 को कंवर्टिबल वारंट्स जारी किए जाएंगे। वहीं नए शेयरों के लिए स्पाइसजेट ने जो भाव फिक्स फिक्स किया है, वह आज 12 दिसंबर को BSE पर क्लोजिंग प्राइस 58.04 रुपये से करीब 14 फीसदी डिस्काउंट पर है। आज इसके शेयर 4.18 फीसदी कमजोर हुए हैं।

    नगदी संकट से जूझ रही SpiceJet को मिला हेड से सपोर्ट

    बकाए को लेकर कई कानूनी मामलों के चलते इसके पास नगदी की किल्लत हो गई। जुलाई में कंपनी ने कहा था कि कंपनी के प्रमोटर अजय सिंह नए शेयर या कंवर्टिबल इंस्ट्रूमेंट्स या दोनों के बदले इसमें 500 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। स्पाइसजेट के प्रमुख अजय सिंह ने अगस्त में कंपनी में 500 करोड़ रुपये. का निवेश किया था। भारतीय एविएशन सेक्टर में मुनाफे की क्षमता में सुधार और वाडिया समूह की विमानन कंपनी गोफर्स्ट के दिवालिया होने पर एविएशन मार्केट में टक्कर हल्की हुई है जिससे स्पाइसजेट की कर्ज चुकाने और फंड मैनेज करने की संभावनाओं में सुधार हुआ है। अगस्त में इसका मार्केट शेयर भी बढ़ गया और यह अकासा एयर को पछाड़ दिया।


    चुनावी माहौल में इन शेयरों पर लगाएं दांव, एक्सपर्ट्स ने जारी की लिस्ट

    सेहत कैसी है और कारोबार कैसा चल रहा

    इसमें प्रमोटर अजय सिंह की हिस्सेदारी 56.5 फीसदी है और इसमें से 37.9 फीसदी हिस्सेदारी कई लेंडर्स के पास गिरवी रखी हुई है। सितंबर तिमाही में स्पाइसजेट का शुद्ध घाटा सालाना आधार पर 837.8 करोड़ रुपये से घटकर 431.54 करोड़ रुपये पर आ गया। अब अगर कारोबारी स्थिति की बात करें तो नकदी की कमी से जूझ रही स्पाइसजेट के बेड़े का अभी केवल एक हिस्सा ही ऑपरेशनल है और हर दिन इसकी करीब 40-45 फीसदी उड़ानें हर दिन लेट हो रही हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्पाइसजेट ने बड़ी संख्या में यात्रियों को बोर्डिंग से मना कर दिया क्योंकि इसने कई उड़ानों में ओवरबुकिंग कर दी, या रद्द कर दी। ओवरबुकिंग क्यों हुई क्योंकि इसने कई उड़ानें कंबाइन की थीं।

    Adani Shares की तेजी ने 82% बढ़ा दी राजीव जैन की दौलत, लेकिन LIC अब भी है इतने घाटे में

    विमान नियामक DGCA के आंकड़ों के मुताबिक मई 2023 से अक्टूबर 2023 के बीच स्पाइसजेट की उड़ानों में दो घंटे से अधिक की देरी से 189,634 यात्री प्रभावित हुए। इसे लेकर स्पाइसजेट ने मुआवजे के तौर पर 3.78 करोड़ रुपये का भुगतान किया। इसी अवधि के दौरान स्पाइसजेट ने 991 यात्रियों को बोर्डिंग करने से गलत तरीके से रोक दिया और 18.11 लाख रुपये का हर्जाना दिया। इसी तरह उड़ान रद्द होने से लगभग 16,131 यात्री प्रभावित हुए और एयरलाइन ने मुआवजे के रूप में 1.33 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।