Byju's अपने एंप्लॉयीज की सैलरी नहीं बढ़ाएगी। उसने इस फाइनेंशियल ईयर में एप्रेजल का प्लान टाल दिया है। इसकी वजह खर्च घटाना है। वित्तीय संकट से जूझ रहे इंडिया के सबसे मूल्यवान ने यह फैसला किया है। Byju's India बिजनेस के हेड मृणाल मोहित ने पिछले हफ्ते ट्यूशन सेंटर के एंप्लॉयीज को इस बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि कंपनी ने अभी एप्रेजल के बारे में कोई फैसला नहीं किया है। इस मसले पर फैसला अगले दो महीने में हो सकता है। दूसरे वर्टिकल्स के हेड ने भी इस बारे में एंप्लॉयीज के सवालों के साफ जवाब नहीं दिए हैं। कंपनी के एक एंप्लॉयीज ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि हमारे एप्रेजल के बारे में कंपनी की तरफ से अब तक किसी तरह का अपडेट नहीं है।
