Billionaire in under a Decade: अरबपति बनने में कितना समय लगता है? अंकुर जैन को इसमें दस साल से भी कम समय लगा। फोर्ब्स 30 अंडर 30 यानी 30 साल से कम उम्र के 30 सबसे अमीर शख्स की सूची में शामिल अंकुर जैन को बिलेनियर यानी अरबपति बनने में दस साल से भी कम का समय लगा। अंकुर जैन ने यह उपलब्धि अपने स्टार्टअप बिल्ट (Bilt) के दम पर हासिल की है। बिल्ट रेंटल पेमेंट्स से जुड़ा स्टार्टअप है जो देश भर में किराएदारों को खर्चों पर रिवार्ड कमाने का मौका देता है। अंकुर की उम्र अभी 34 वर्ष है। बिल्ट में अंकुर जैन की 36 फीसदी हिस्सेदारी है जिसकी वैल्यू करीब 120 करोड़ डॉलर है।