Get App

Flipkart को IPO से पहले घटाना होगा खर्च, बोर्ड ने सीईओ को खर्च 50% कम करने को कहा

Flipkart का खर्च अभी हर महीने करीब 340 करोड़ रुपये (4 करोड़ डॉलर) है। फ्लिकार्ट का बोर्ड चाहता है कि कंपनी के खर्च को कम कर हर महीने करीब 170 करोड़ तक लाया जाए। कंपनी आने वाली तिमाहियों में इसके लिए कोशिश कर सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2025 पर 2:47 PM
Flipkart को IPO से पहले घटाना होगा खर्च, बोर्ड ने सीईओ को खर्च 50% कम करने को कहा
स्टार्टअप्स और न्यू-एज कंपनियां अपने बिजनेस ऑपरेशन के लिए जो पैसे खर्च करती हैं, उसे कैश बर्न (Cash Burn) कहा जाता है।

फ्लिपकार्ट अपने खर्च में बड़ी कमी करने जा रही है। पिछले हफ्ते कंपनी के बोर्ड की मीटिंग में सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति को खर्च में करीब 50 फीसदी कमी करने को कहा गया। कंपनी आईपीओ पेश करने से पहले खर्च में यह कमी करना चाहती है। यह अपनी होल्डिंग कंपनी को भी सिंगापुर से इंडिया लाना चाहती है। मामले से जुड़े लोगों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है।

खर्च अभी हर महीने 340 करोड़ रुपये

Flipkart का खर्च अभी हर महीने करीब 340 करोड़ रुपये (4 करोड़ डॉलर) है। कुछ साल पहले अमेरिका की दिग्गज रिटेल कंपनी Walmart ने फ्लिपकार्ट को खरीदा था। काफी समय से फ्लिकार्ट का खुद को स्टॉक मार्केट में लिस्ट कराने का प्लान रहा है। फ्लिकार्ट का बोर्ड चाहता है कि कंपनी के खर्च को कम कर हर महीने करीब 170 करोड़ तक लाया जाए। कंपनी आने वाली तिमाहियों में इसके लिए कोशिश कर सकती है। इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

 सालाना खर्च 25 करोड़ डॉलर तक लाना होगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें