डोसा बैटर और परांठे बनाने वाली कंपनी 'आईडी फ्रेश फूड (iD Fresh Food)' की एक तिहाई बिक्री क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्मों से आती है। वहीं ई-कॉमर्स से उसकी बिक्री में पिछले 2 सालों के दौरान 25 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर इस दौरान कंपनी की बिक्री 100 गुना से ज्यादा बढ़ गई है, जिससे उसकी सेल्स ग्रोथ लगातार बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 500 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं 2024 के पहले तीन महीनों में इसने हर महीने 17 करोड़ रुपये कमाए। दो साल पहले यह आंकड़ा 15 लाख रुपये प्रति महीने का था।
