बीते कुछ सालों में इनवेस्टमेंट की दुनिया में काफी बदलाव आया है। रिटेल इनवेस्टर्स काफी होशियार हो गए हैं। यह कहना है कि कोटक एएमसी (Kotak AMC) के एमडी नीलेश शाह का। उन्होंने कहा कि हमें रिटेल इवेस्टर्स को शुक्रिया कहना चाहिए। उन्होंने न सिर्फ हमें SIP के जरिए पैसे दिए हैं बल्कि एसेट एलोकेशन फंड्स और बैलेंस्ड एडवॉन्टेज फंड्स में भी इनवेस्टमेंट किया है। इस वजह से फॉरेन इवेस्टर्स की सेलिंग का असर मार्केट पर ज्यादा नहीं पड़ा है। म्यूचअल फंडों ने खरीदारी कर बजार को गिरने से बचा लिया है।
