Get App

Realty Stock: इस रीयल एस्टेट कंपनी ने निवेशकों को किया मालामाल, 17 दिन में ही पैसे हो गए डबल

Realty Stock: पिछले कुछ दिनों से मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है लेकिन एक रीयल एस्टेट कंपनी में आज 16 सितंबर को लगातार पांचवें दिन अपर सर्किट लगा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2022 पर 4:08 PM
Realty Stock: इस रीयल एस्टेट कंपनी ने निवेशकों को किया मालामाल, 17 दिन में ही पैसे हो गए डबल
डीबी रियल्टी के शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में हो रही है जबकि भारत समेत दुनिया भर के बाजारों में गिरावट का रूझान है।

Realty Stock: पिछले कुछ दिनों से मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है लेकिन एक रीयल एस्टेट कंपनी में आज 16 सितंबर को लगातार पांचवें दिन अपर सर्किट लगा है। निवेशकों की तेज खरीदारी के दम पर इसके शेयर आज 109.50 रुपये के भाव पर पहुंच गए और महज 17 दिनों में ही इसने निवेशकों की पूंजी डबल कर दी है। 23 अगस्त को यह 53.10 रुपये के भाव पर था।

डीबी रियल्टी के शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में हो रही है जबकि दुनिया भर के बाजारों में गिरावट का रूझान है। आज सेंसेक्स 1.82 फीसदी यानी 1093.22 अंकों की गिरावट के साथ 58840.79 पर बंद हुआ है लेकिन डीबी रियल्टी में 4.99 फीसदी की तेजी के साथ 109.50 रुपये पर अपर सर्किट लग गया। डीबी रियल्टी के शेयरों ने 14 फरवरी 2022 तो 133.85 रुपये पर 52 हफ्ते का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।

बिकवाली के चलते निवेशकों के डूबे 3 लाख करोड़, इन पांच वजहों से है घबराहट का माहौल

Adani Realty में विलय की खबरों पर ऊपर भाग रहे शेयर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें