Get App

Success Story : वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बताया- हाथ में टिफिन, आंखों में सपने लेकर पहुंचा था मुंबई

अनिलअग्रवाल ने युवाओं को कड़ी मेहनत करने और बड़े सपने देखने के लिए प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा है कि अगर आप मजबूत इच्छाशक्ति के साथ पहला कदम बढ़ाते हैं तो पक्का है कि आप अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 18, 2022 पर 3:02 PM
Success Story : वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बताया- हाथ में टिफिन, आंखों में सपने लेकर पहुंचा था मुंबई
आज अनिल अग्रवाल की वेदांता एक ग्लोबल बन चुकी है। इंडिया के अलावा अफ्रीका, आयरलैंड और आस्ट्रेलिया में इसका कारोबार है।

वेदांता रिसोर्सेज (Vedanta Resources) के चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) ने खुद अपनी स्टोरी शेयर की है। उन्होंने बताया है कि वह कैसे आंखों में कुछ करने के सपने लिए मुंबई आए थे। आज उनके ग्रुप में कई बड़ी कंपनियां हैं। वह इंडिया के बड़े इंड्रस्ट्रियलिस्ट हैं। अपनी कहानी शेयर करने का उनका मकसद युवाओं को जिंदगी में सफलता के लिए प्रेरित करना है।

अग्रवाल ने 15 फरवरी को एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने मुंबई पहुंचने की अपने सफर के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा है, "लाखों लोग अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई आते हैं।" उन्होंने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस का एक ब्लैक-एंड-व्हाइट फोटो भी शेयर किया है। पहले इस रेलवे स्टेशन को विक्टोरिया टर्मिनस स्टेशन के नाम से जाना जाता था।

यह भी पढ़ें : Shark Tank India से मिली शोहरत भुनाने में लगे BharatPe के अशनीर ग्रोवर, यूं बना रहे अपनी अलग इमेज

उन्होंने लिखा है कि मैं उन लाखों लोगों में से एक था, जो किस्मत आजमाने मुंबई आते हैं। मुझे वह दिन याद है जब मैंने बिहार से निकला था। मेरे पास सिर्फ एक टिफिन बॉक्स, बेडिंग और आंखों में सपने थे। उन्होंने बताया है कि मुंबई पहुंचने पर उन्होंने वहां की पहचान माने जाने वाली काली-पीली टैक्सी देखी थी। डबल-डेकर बस भी उन्होंने पहली बार वहीं देखी थी। इससे पहले उन्होंने इन दोनों को फिल्मों में देखा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें