Get App

Tata Comm Q1 Results: टाटा कम्युनिकेशंस का मुनाफा गिरा, रेवेन्यू में उछाल; ₹1000 करोड़ जुटाएगी कंपनी

Tata Comm Q1 Results: टाटा कम्युनिकेशंस का Q1FY26 प्रॉफिट 43% गिरकर ₹190 करोड़ रहा। मार्जिन घटा है लेकिन कंपनी ने डिजिटल सेगमेंट और ऑर्डर बुक में मजबूती का दावा किया है। बोर्ड ने NCD इश्यू और एक अधिग्रहण को मंजूरी दी। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 17, 2025 पर 8:51 PM
Tata Comm Q1 Results: टाटा कम्युनिकेशंस का मुनाफा गिरा, रेवेन्यू में उछाल; ₹1000 करोड़ जुटाएगी कंपनी
टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर गुरुवार को 0.31% की बढ़त के साथ ₹1,729.50 पर बंद हुए।

Tata Comm Q1 Results: टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications Limited) को जून 2025 तिमाही में भारी झटका लगा है। टाटा ग्रुप की कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 42.9% घटकर ₹190 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले यही आंकड़ा ₹333 करोड़ था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 6.6% बढ़कर ₹5,690 करोड़ रही। इसमें डिजिटल पोर्टफोलियो से 17.4% और डेटा सर्विसेज से 9.4% की ग्रोथ देखने को मिली। डेटा सर्विसेज से कंपनी को ₹5,130 करोड़ की कमाई हुई।

EBITDA स्थिर, मार्जिन में गिरावट

EBITDA इस तिमाही में ₹1,137 करोड़ रहा, जो साल दर साल लगभग स्थिर रहा। हालांकि, EBITDA मार्जिन 20.3% से घटकर 19.1% रह गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें