IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के लिए मिड से सीनियर-लेवल एंप्लॉयीज को औसतन 60-80 प्रतिशत वेरिएबल पे दिया है। कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही वेरिएबल पे का ऊंचा स्तर बरकरार रखा। इससे पहले लगभग दो साल तक (जुलाई-सितंबर 2026 तक) कंपनी ने इस पेआउट को 20-50 प्रतिशत के बीच रखा था। एक सीनियर कर्मचारी ने मनीकंट्रोल को बताया, "मार्च 2026 तिमाही के लिए हमारा तिमाही वेरिएबल पे अप्रैल की सैलरी के साथ जारी किया गया। मुझे 60-80 प्रतिशत के बीच वेरिएबल पे मिला।"
