Get App

TCS layoffs: हर ऑफिस में डर और तनाव का माहौल! टाटा ग्रुप की IT कंपनी में कितने कर्मचारियों की हो रही छंटनी?

TCS layoffs: TCS ने दो महीने पहले 12000 कर्मचारियों की छंटनी की बात कही थी। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि 30,000 से भी ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी हो रही है। TCS कर्मचारी मेंटली हैरासमेंट और छंटनी प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगा रहे हैं। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 30, 2025 पर 5:19 PM
TCS layoffs: हर ऑफिस में डर और तनाव का माहौल! टाटा ग्रुप की IT कंपनी में कितने कर्मचारियों की हो रही छंटनी?
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS में छंटनी ने कंपनी की 'सरकारी जैसी सुरक्षित नौकरी' वाली छवि को तोड़ दिया है।

TCS layoffs: TCS के प्रमुख के कृतिवासन (K Krithivasan) ने दो महीने पहले मनीकंट्रोल से कहा था कि आईटी कंपनी अपने कर्मचारियों का 2 प्रतिशत यानी 12,000 से अधिक लोगों की छंटनी करेगी। अब TCS कर्मचारियों पर इसका असर पूरी तरह महसूस किया जा रहा है। हाल के हफ्तों में अचानक और जबरन इस्तीफों की लहर ने टाटा ग्रुप की इस आईटी कंपनी में डर, असुरक्षा और तनाव का माहौल बना दिया है।

आईटी यूनियनों और TCS कर्मचारियों का दावा है कि असल छंटनी आधिकारिक संख्या से कहीं ज्यादा हो सकती है। मनीकंट्रोल इसे स्वतंत्र रूप से जांच नहीं पाया है, लेकिन कई सूत्रों का कहना है कि यह संख्या 30,000 से भी ऊपर हो सकती है। लेकिन TCS की ओर से इस बारे में जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि छंटनी का असर वर्कफोर्स के 2 प्रतिशत तक ही सीमित है। जो अटकलें लगाई जा रही हैं, वे गलत और भ्रामक हैं।

एक मिड-लेवल के TCS कर्मचारी राष्ट्रीय स्तर की आईटी यूनियन का हिस्सा हैं। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया, 'जून से अब तक लगभग 10,000 प्रभावित कर्मचारियों ने सीधे हमसे संपर्क किया है। छंटनी आसानी से 30,000 से ऊपर जा सकती है, क्योंकि कर्मचारियों को खुद इस्तीफा देने के लिए कहा जाता है। इसलिए यह TCS के रिकॉर्ड में नहीं दिखेगा, केवल एट्रिशन आंकड़ों में ही नजर आएगा।'

आईटी यूनियनों का विरोध

सब समाचार

+ और भी पढ़ें