Get App

TCS के सीईओ ने कहा, सर्विसेज की डिमांड स्ट्रॉन्ग है, लेकिन हम ज्यादा सावधानी बरत रहे

टीसीएस की ग्रोथ में उत्तरी अमेरिकी बाजार का बड़ा हाथ रहा। यह साल दर साल आधार पर स्थिर करेंसी में 17.6 फीसदी बढ़ा है। इसके बाद यूरोप का स्थान है, जिसकी ग्रोथ 14.1 फीसदी रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 11, 2022 पर 10:38 AM
TCS के सीईओ ने कहा, सर्विसेज की डिमांड स्ट्रॉन्ग है, लेकिन हम ज्यादा सावधानी बरत रहे
सितंबर तिमाही में टीसीएस को Marks & Spencer, Zurich Insurance, Nokia और Boots से बड़ी डील मिली।

Tata Consultancy Services (TCS) की ऑर्डरबुक सितंबर तिमाही के अंत में 8.1 अरब डॉलर थी। यह कंपनी के मैनेजमेंट के अनुमान के मुताबिक है। मैनेजमेंट ने ऑर्डरबुक हर तिमाही 7-9 अरब डॉलर रहने की उम्मीद जताई थी। जून तिमाही में कंपनी की ऑर्डरबुक 8.2 अरब डॉलर थी। पिछले साल सितंबर तिमाही में यह 7.6 अरब डॉलर थी।

टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं। माहौल खराब है। ऐसे में सावधान रहना बहुत जरूरी है। क्लाइंट्स के खर्च के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें अगले साल के बजट के बारे में तीन से छह महीने बाद पता चलेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि सर्विसेज की डिमांड मजबूत बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : TCS ने कमाया 10465 करोड़ रुपये प्रॉफिट, शेयर को खरीदें, बेचें या अपने पास बनाए रखें?

गोपीनाथन ने कहा, "ऑर्डरबुक अच्छी बनी हुई है। हमने ग्रोथ और ट्रांसफॉर्मेशन इनिशिएटिव, क्लाउड माइग्रेशन और आउटसोर्सिंग इंगेजमेंट पर फोकस किया है। लेकिन, हमें आगे की अनिश्चितता को देखते हुए ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत दिख रही है।" उन्होंने कहा कि सितंबर तिमाही में कोई बहुत बड़ी डील नहीं हुई। पिछली तिमाही में 40 करोड़ डॉलर के प्राइस में कुछ डील मिली थीं। ये अलग-अलग सेक्टर की हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें