₹500 Note: आपको मिला 500 रुपये का नोट असली है नकली, जानिए कैसें करें चेक

500 रुपये के नोट को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि जिन नोटों में हरी पट्टी गांधीजी के नजदीक बनी है, वे नोटें नकली हैं, सरकार ने इन दावों को फर्जी बताया है और नोट पहचनाने के तरीके भी शेयर किए हैं

अपडेटेड Jul 14, 2022 पर 4:16 PM
Story continues below Advertisement
500 रुपये के नोट पर कुल 17 ऐसे बिंदु होते है, जिससे नोट के असली या नकली होने की पहचान की जा सकती है

500 रुपये के नोट को लेकर सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि जिन नोटों में हरी पट्टी गांधीजी के नजदीक बनी है, वे नोटें नकली हैं। सरकार ने अब साफ किया है कि हरी पट्टी का महात्मा गांधी की तस्वीर के पास या दूर होने से नोट का असली या नकली होना नहीं तय होता है और ये दोनों तरह के नोट पूरी तरह से असली हैं और मान्य हैं।

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने गुरुवार को बताया सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल है, जिसमें कहा जा रहा है कि "500 रुपये की वो नोटें मत लीजिए, जिनमें हरी पट्टी गांधीजी के नजदीक बनी है, क्योंकि ये नकली हैं। 500 रुपये की सिर्फ वहीं नोटें लीजिए, जिनमें हरी पट्टी RBI गवर्नर के सिग्नेचर के पास है। इस मैसेज को अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाए।"

PIB ने कहा कि ये दावा पूरी तरह फर्जी है। PIB ने कहा, "मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि 500 रुपये का वह नोट नकली है जिसमें हरी पट्टी आरबीआई गवर्नर के सिग्नेचर के पास ना होकर गांधीजी की तस्वीर के पास होती है। यह दावा फर्जी है। RBI के अनुसार दोनों ही तरह के नोट मान्य होते हैं।"


यह भी पढ़ें- पांच दिनों की तेजी के बाद आज अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 8% लुढ़का, एक्सपर्ट से जानिये वजह

इसके साथ ही PIB ने यह भी बताया कि 500 रुपये के नोट के असली या नकली होने की पहचान कैसे की जाती है। PIB ने बताया कि 500 रुपये के नोट पर कुल 17 ऐसे बिंदु है, जिनके आधार पर आप नोट के असली या नकली होने की पहचान कर सकते हैं। इसमें से 12 बिंदु नोट के ऊपरी साइड में है, जबकि 5 बिंदु नोट के पीछे वाले साइड की तरफ होते हैं।

आइए तस्वीर के जरिए पहले जानते हैं नोट के आगे की तरफ बने 12 बिंदुओं को-

500note1

1. नोट का अगर थोड़ा प्रकाश में देखेंगे तो इस जगह पर 500 लिखा दिखेगा।

2. 500 के नोट के नीचे छिपी इमेज को सामने से देखने पर 500 लिखा हुआ नजर आएगा

3. इस जगह पर देवनागरी लिपि में 500 लिखा दिखाई देगा

4. नोट के बीच में राष्ट्रपिता महात्‍मा गांधी की तस्‍वीर होगी।

5. बहुत छोटे अक्षरों में भारत और इंडिया लिखा दिखाई देगा।

6. हरी पट्टी पर भारत और RBI लिखा दिखाई देगा और नोट को टेढ़ा करने पर पट्टी का रंग हरे से नीला हो जाएगा

7. महात्मा गांधी के फोटो की दांयी तरफ RBI की तरफ से गारंटी वचन, RBI गवर्नर का साइन और RBI का लोगो दिखाई देगा।

8. खाली जगह में महात्मा गांधी की तस्वीर और वाटरमार्क दिखाई देगा।

9. नोट का नंबर दिखेगा, जिसमें नंबर का साइज बाएं से दाएं की तरफ बड़ा होता जाएगा

10. हरे रंग में 500 रुपये लिखा हुआ दिखेगा और नोट टेढ़ा करने पर इसका रंग हरे से नीला हो जाएगा

11. दाएं तरफ अशोक स्तम्भ बना हुआ है।

12. दृष्टि बाधित लोग भी नोट पहचान सके, इसके लिए भी कुछ प्रावधान किए गए हैं, जैसे (4) बिंदु पर महात्मा गांधी की तस्वीर और (11) बिंदु पर अशोक स्तंभ की छपाई थोड़ी उभरी हुई है। बाएं और दाएं दोनों तरफ 5 लाइन दिखेगी, जो 500 का नोट होने का प्रतीक है।

नोट की उल्टी साइड में पहचान के लिए बने 5 बिंदु-

500note2

13. बाएं तरफ नोट की छपाई का साल लिखा हुआ है।

14. स्वच्छ भारत का लोगो और नारा छपा हुआ है।

15. नोट के बीच में विभिन्न भाषाओं में 500 रुपये नोट लिखा हुआ है

16. नोट के बीच में भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की छवि दिखेगी।

17. देवनागरी लिपि में 500 रुपये लिखे दिखाई देंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।