अनिश्चित मांग के माहौल के बीच भारत की टॉप 3 आईटी कंपनियों में से 2 ने अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में कुल 9988 की कमी दर्ज की। ये कंपनियां इंफोसिस (Infosys) और एचसीएल टेक्नोलोजिज (HCL Technologies) हैं। केवल एक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि देखी। आईटी कंपनियां अपनी बेंच स्ट्रेंथ को कम कर रही हैं और पहले से भर्ती किए गए कर्मचारियों को डिप्लॉय कर रही हैं। कंपनियों का कहना है कि वे पहले मौजूदा कर्मचारियों को काम पर लगाएंगी, और जब मांग में तेजी आएगी तब भर्ती फिर से शुरू करेंगी।
