संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने मौजूदा साल 2023 में दुनिया की आर्थिक ग्रोथ (Global Economic Growth) की रफ्तार धीमी होकर 1.9 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। इसके पीछे उसने यूक्रेन युद्ध के चलते पैदा हुए फूड और एनर्जी संकट, कोरोना महामारी के असर, महंगाई की ऊंची दर और क्लाइमेट इमरजेंसी को प्रमुख वजह बताया है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र ने इसके साथ ही भारत (India) की आर्थिक स्थिति की तारीफ और कहा कि ग्लोबल इकोनॉमी में भारत फिलहाल एक आकर्षक स्थल है और इसकी जीडीपी ग्रोथ रेट (GDP Growth Rate) इस साल 5.8 फीसदी रहने का अनुमान है।
