क्रेडिट कार्ड पर इंटरेस्ट कैसे लगता है? इंटरेस्ट रेट और मिनिमम पेमेंट का गणित आसान उदाहरणों से समझें
क्रेडिट कार्ड आपकी जरूरतों को आसान बनाने के साथ-साथ बेहतर क्रेडिट हिस्ट्री बनाने में भी मदद करते हैं. लेकिन अगर समय पर बिल पेमेंट न किया जाए, तो हाई इंटरेस्ट रेट और लेट फीस आपके खर्च को बढ़ा सकते हैं. इसलिए क्रेडिट कार्ड का समझदारी से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है.
क्रेडिट कार्ड एक ऐसा फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट है, जिसकी मदद से आप संबंधित बैंक से पैसे उधार लेकर खरीदारी कर सकते हैं और बाद में चुका सकते हैं. अगर आप तय समय पर यह आउटस्टैंडिंग या बकाया नहीं चुकाते हैं, तो बैंक उस पर इंटरेस्ट (ब्याज) लेता है. क्रेडिट कार्ड न सिर्फ आपकी क्रेडिट हिस्ट्री बनाने में मदद करते हैं, बल्कि रिवॉर्ड कमाने और जरूरी खर्चों को मैनेज करने की भी सुविधा देते हैं. चाहे घर किराया हो, बिजली-पानी का बिल, मोबाइल रिचार्ज या फिर शॉपिंग, क्रेडिट कार्ड से लगभग हर खर्च मैनेज हो सकता है.
हालांकि, इस सुविधा के साथ कुछ शर्तें भी जुड़ी होती हैं, जैसे मिनिमम पेमेंट, इंटरेस्ट चार्ज, लेट फीस और बाकी हिडेन चार्ज. अगर जिम्मेदारी से इस्तेमाल न किया जाए, तो क्रेडिट कार्ड आपको आसानी से कर्ज के जाल में फंसा सकते हैं.
क्रेडिट कार्ड पर इंटरेस्ट रेट
हर क्रेडिट कार्ड पर इंटरेस्ट रेट से जुड़ी कुछ शर्तें होती हैं; यानी जो अमाउंट आप बैंक से उधार लेते हैं, उस पर एक तय फीसदी चार्ज किया जाता है. क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले इंटरेस्ट रेट को एनुअल परसेंटेज रेट (APR) कहा जाता है. अगर आप किसी महीने पूरा बिल नहीं चुकाते हैं, तो अनपेड या आउटस्टैंडिंग बैलेंस पर यह एनुअल इंटरेस्ट रेट लागू होता है. क्रेडिट कार्ड का APR आमतौर पर 24% से 40% तक होता है. कुछ कार्ड इश्यूअर 48-50% तक भी APR वसूलते हैं. ध्यान रहे कि यह इंटरेस्ट असल में डेली बेसिस पर कैलकुलेट किया जाता है.
अगर आप पूरा बकाया नहीं चुकाते, तो बैंक उस पर हर दिन का इंटरेस्ट जोड़ता है. हालांकि, ज्यादातर कार्ड 20 से 50 दिन तक का इंटरेस्ट-फ्री पीरियड देते हैं. इस पीरियड के अंदर पेमेंट करने पर कोई इंटरेस्ट नहीं लगता.
क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले इंटरेस्ट रेट बैंक और कार्ड टाइप के हिसाब से अलग-अलग होते हैं. ये रेट आपके क्रेडिट स्कोर, रीपेमेंट हिस्ट्री और बैंक पॉलिसी पर भी निर्भर करते हैं. कुछ कार्ड सस्ता इंटरेस्ट रेट देते हैं, लेकिन उनकी एनुअल फीस ज्यादा होती है, वहीं कुछ कार्ड के इंटरेस्ट रेट ज्यादा लेकिन बाकी चार्ज कम होते हैं.
मनीकंट्रोल की कई प्रमुख क्रेडिट कार्ड कंपनियों के साथ पार्टनरशिप है. मनीकंट्रोल एप या वेबसाइट पर आप सस्ते इंटरेस्ट रेट वाले लाइफटाइम-फ्री क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यह एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी तरह डिजिटल है और बेहद आसान है.
क्रेडिट कार्ड पर इंटरेस्ट रेट कैसे कैलकुलेट होता है?
भले ही APR सालाना फीसदी के रूप में बताया जाता हो, लेकिन इंटरेस्ट डेली बेसिस पर कैलकुलेट होता है. बैंक एनुअल इंटरेस्ट रेट को 365 दिनों से भाग देकर डेली इंटरेस्ट रेट निकालते हैं और फिर इस डेली रेट को बकाया अमाउंट पर लागू कर 'पेमेंट में देरी के दिनों' से गुणा करते हैं.
उदाहरण: मान लें कि APR 36% है. इस हिसाब से मंथली रेट 3% और डेली रेट 0.098% होगा.
अगर आपने पिछले बिल पर 10,000 रुपए की पेमेंट नहीं की है और ड्यू डेट के बाद 30 दिन बीत गए हैं, तो इंटरेस्ट होगा: 10,000 × 0.098% × 30 = 294; यानी बैंक आपसे 30 दिनों बाद 294 रुपए इंटरेस्ट लेगा.
क्रेडिट कार्ड में 'मिनिमम पेमेंट' क्या होती है?
क्रेडिट कार्ड में मिनिमम पेमेंट वह कम-से-कम अमाउंट है, जिसे आपको तय तारीख तक जरूर चुकाना होता है ताकि आपका अकाउंट एक्टिव रहे और लेट फीस न लगे. यह या तो एक तय अमाउंट (जैसे 200 रुपए ) होता है या फिर आपके कुल आउटस्टैंडिंग का एक छोटा फीसदी (2-5%), जो भी ज्यादा हो.
उदाहरण: अगर आपका आउटस्टैंडिंग 20,000 रुपए है और मिनिमम पेमेंट 3% है, तो आपको कम से कम 600 रुपए चुकाने होंगे.
मिनिमम पेमेंट चुकाने से आपका अकाउंट एक्टिव रहता है और लेट फीस नहीं लगती, लेकिन यह कोई लॉन्ग-टर्म समाधान नहीं है. ऐसा करने से इंटरेस्ट रेट और कर्ज का बोझ बढ़ सकता है.
बेहतर यही है कि आप हर महीने पूरा बिल चुका दें. अगर पूरी पेमेंट संभव न हो, तो कम से कम मिनिमम से ज्यादा अमाउंट जरूर चुकाएं. इससे आपका कर्ज जल्दी कम होगा और इंटरेस्ट लगने से बच पाएंगे.
अगर आप भी सस्ते इंटरेस्ट रेट वाले क्रेडिट कार्ड की तलाश में हैं, तो मनीकंट्रोल ऐप और वेबसाइट पर कई लाइफटाइम-फ्री कार्ड एक्स्प्लोर कर सकते हैं. यहां आप अपनी जरुरत के हिसाब से बेस्ट फीचर वाले कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसका पूरा प्रोसेस पेपरलेस है और जल्दी अप्रूवल भी मिल जाता है.
सही तरीके से इस्तेमाल करने पर क्रेडिट कार्ड बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं. हमेशा समय पर बिल चुकाने और खर्च पर कंट्रोल रखने की कोशिश करें. इस तरह आप क्रेडिट कार्ड का मैक्सिमम फायदा उठा सकते हैं, वो भी कर्ज के जाल में फंसे बिना.