भारतपे और सेंट्रम ग्रुप यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) में अपनी हिस्सेदारी घटाने के बारे में सोच रहे हैं। उनका मकसद इससे 13-15 करोड़ डॉलर जुटाना है। मामले से जुड़े सूत्रों ने इस बारे में मनीकंट्रोल को बताया है। एक सूत्र ने कहा कि भारतपे यूनिटी एसएफबी में अपनी हिस्सेदारी करीब 25-26 फीसदी तक घटा सकती है। यूनिटी एसएफबी ने इस बारे में कुछ बताने से इनकार कर दिया। भारतपे ने भी इस खबर को सही नहीं बताया।
