Get App

Recession in USA: अमेरिका में आने वाली है साल 1990 जैसी मंदी, रेटिंग एजेंसी Fitch ने दी चेतावनी

साल 1990 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी में चली गई थी जो करीब 8 महीने लंबा चला था, इस दौरान वहां बेरोजगारी दर काफी बढ़ गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 18, 2022 पर 7:25 PM
Recession in USA: अमेरिका में आने वाली है साल 1990 जैसी मंदी, रेटिंग एजेंसी Fitch ने दी चेतावनी
फिच ने मौजूदा साल में अमेरिका की GDP ग्रोथ का अनुमान घटाकर 0.5% कर दिया है

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch Ratings) ने चेतावनी दी है कि अमेरिका (USA) में साल 1990 के तरह की मंदी (Recession) आ सकती है। साल 1990 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी में चली गई थी, जो करीब 8 महीने लंबा चला था। इस दौरान वहां बेरोजगारी दर काफी बढ़ गई थी।

फिच ने कहा कि महंगाई की ऊंची दर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी इस स्प्रिंग सीजन (मार्च से मई) तक अमेरिकी इकोनॉमी को एक बार फिर ऐसी ही मंदी की तरफ ढकेल सकती है।

इसके साथ फिच ने मौजूदा और अगले वित्त वर्ष के लिए अमेरिका के GDP ग्रोथ के अनुमान को भी घटा लिया है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि अमेरिकी इकोनॉमी के इस साल सिर्फ 0.5 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। वहीं अगले वित्त वर्ष में इसकी ग्रोथ रेट 1.5 फीसदी रह सकती है।

फिच ने कहा कि महंगाई से अमेरिका के लोगों की जेब पर बोझ बढ़ रहा है और इसके चलते कंज्यूमर खर्च लगातार घटता जा रहा है। एजेंसी ने कहा कि साल 2023 की दूसरी तिमाही तक इसके चलते अमेरिकी इकोनॉमी में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें