Get App

'हम जीते थे बोली, पर बदल दिया गया फैसला', जेपी ग्रुप मामले पर बोले वेदांता के अनिल अग्रवाल

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने दावा किया कि उनकी कंपनी को जेपी ग्रुप की Jaiprakash Associates के लिए सबसे ऊंची बोली लगाने वाला घोषित किया गया था, लेकिन बाद में फैसला बदल दिया गया। अब वेदांता इस मामले को कानूनी चुनौती देगी। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 29, 2026 पर 7:20 PM
'हम जीते थे बोली, पर बदल दिया गया फैसला', जेपी ग्रुप मामले पर बोले वेदांता के अनिल अग्रवाल
अनिल अग्रवाल ने कहा कि वेदांता को लिखित में बताया गया था कि वह बोली जीत गई है।

मेटल और माइनिंग सेक्टर की कंपनी Vedanta Resources Ltd के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने जेपी ग्रुप की दिवालिया कंपनी Jaiprakash Associates की खरीद प्रक्रिया पर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी को Jaiprakash Associates के लिए सबसे ऊंची बोली लगाने वाला घोषित किया गया था, लेकिन बाद में फैसला बदल दिया गया। अग्रवाल ने X पर पोस्ट कर यह बात कही और साफ किया कि वेदांता अब इस मामले को कानूनी रास्ते से चुनौती देगी।

‘हमें लिखित में मिली थी जीत की जानकारी’

अग्रवाल के मुताबिक- यह पूरी प्रक्रिया IBC के तहत कर्जदाताओं की कमेटी (CoC) द्वारा सार्वजनिक नीलामी के जरिए हुई थी। इसमें कई कंपनियों ने हिस्सा लिया, लेकिन धीरे-धीरे बाकी बाहर हो गईं और Vedanta सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी बनकर सामने आई।

उन्होंने कहा कि वेदांता को लिखित में बताया गया था कि वह जीत गई है, और यह पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया थी। लेकिन कुछ दिनों बाद अचानक फैसला बदल दिया गया। इसकी डिटेल उन्होंने साझा नहीं की और कहा कि यह मामला अब सही मंच पर रखा जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें