Vedanta to invest in Rajasthan: माइनिंग और मेटल्स सेक्टर की दिग्गज कारोबारी ग्रुप वेदांता (Vedanta) ने राजस्थान में करीब 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। इस निवेश का बड़ा हिस्सा रिन्यूएबल पावर के लिए होगा।। यह जानकारी कंपनी की डायरेक्टर प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने शुक्रवार 30 अगस्त को दी। उन्होंने बताया, "हमारी कुछ सबसे बड़ी कंपनियां, जैसे हिंदुस्तान जिंक और केयर्न इंडिया, राजस्थान में पहले से मौजूद हैं। हमने पिछले कुछ सालों में राज्य में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। आने वाले समय में हम इसी तरह और 1 लाख करोड़ का निवेश करेंगे। इसमें एक बड़ा रिन्यूएबल पावर प्रोजेक्ट भी शामिल होगा।"
