Get App

Vedanta Share Price: एक दिन में 13% भागे शेयर, चिप प्रोजेक्ट के चलते बढ़ी खरीदारी

Vedanta Share Price: गुजरात में प्लांट लगाने के ऐलान के चलते वेदांता के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 15, 2022 पर 1:03 AM
Vedanta Share Price: एक दिन में 13% भागे शेयर, चिप प्रोजेक्ट के चलते बढ़ी खरीदारी
Vedanta Share Price: वेदांता के शेयरों में नए प्लांट के ऐलान के चलते खरीदारी का शानदार रूझान दिख रहा है। हालांकि इस पूरे साल 2022 की बात करें तो यह करीब 14 फीसदी कमजोर हुआ है।

Vedanta Share Price: दिग्गज माइनिंग एमएनसी वेदांता (Vedanta) गुजरात में सेमीकंडक्टर और ग्लास डिस्प्ले का प्लांट लगाने वाली है। इस ऐलान के बाद इसके शेयरों में आज जमकर खरीदारी हुई। दमदार खरीदारी के दम पर आज 14 सितंबर को इसके शेयर इंट्रा-डे में 13 फीसदी उछलकर 314.80 रुपये के भाव पर पहुंच गए थे। हालांकि इसके बाद प्रॉफिट बुकिंग के चलते भाव में थोड़ी गिरावट आई और बीएसई पर यह 10.01 फीसदी की बढ़त के साथ 305.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

इस साल 14 फीसदी कमजोर हुए हैं भाव

वेदांता के शेयरों में नए प्लांट के ऐलान के चलते खरीदारी का शानदार रूझान दिख रहा है। हालांकि इस पूरे साल 2022 की बात करें तो यह करीब 14 फीसदी कमजोर हुआ है। इस साल 11 अप्रैल को यह 440.75 रुपये के 52 हफ्ते के रिकॉर्ड भाव पर पहुंच गया था लेकिन यह तेजी कायम नहीं रह सकी और एक जुलाई को 206.10 रुपये के 52 हफ्ते के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गया। इसके बाद वेदांता में खरीदारी बढ़ी और अब तक यह 48 फीसदी रिकवर हो चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें