IT कंपनी विप्रो (Wipro) ने वित्त वर्ष 2024-25 में 10,000 फ्रेशर्स को हायर किया। यह 10,000-12,000 नए लोगों को नियुक्त करने के कंपनी के पूरे वर्ष के लक्ष्य के बराबर है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वैसे तो विप्रो का लक्ष्य कॉलेज कैंपस से इतनी ही संख्या में लोगों को नियुक्त करना है। लेकिन कंपनी मौजूदा कारोबारी माहौल को देखने के बाद ही कोई फैसला लेगी।
