इधर Sony ने विलय किया रद्द, उधर Zee Entertainment ने Walt Disney के साथ तोड़ी 1.4 अरब डॉलर की डील

हाल के हफ्तों में Zee Entertainment, Walt Disney को पहले 20 करोड़ डॉलर का भुगतान करने से चूक गई।Zee Entertainment ने अगस्त 2023 में 4 वर्षों के लिए, कुछ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल टीवी ब्रॉडकास्ट अधिकार लेने के लिए Walt Disney के साथ एक स्ट्रैटेजिक लाइसेंस समझौता किया था। हाल ही में Zee Entertainment और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के बीच मर्जर डील को सोनी की ओर से रद्द किया गया है

अपडेटेड Jan 25, 2024 पर 4:35 PM
Story continues below Advertisement
Zee Entertainment ने वॉल्ट डिज्नी को बताया कि वह सौदे से पीछे हट रही है।

जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) ने वॉल्ट डिज्नी (Walt Disney) के साथ होने जा रहा लगभग 1.4 अरब डॉलर का सौदा तोड़ दिया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने कहा है कि जी एंटरटेनमेंट ने वॉल्ट डिज्नी को सूचना दी है कि वह वॉल्ट डिज्नी से हासिल किए गए क्रिकेट टीवी अधिकारों (Cricket TV Rights) के लिए लगभग 1.4 अरब डॉलर का भुगतान करने के सौदे पर आगे नहीं बढ़ना चाहती है।

Zee Entertainment ने अगस्त 2023 में स्टॉक एक्सचेंजेस को बताया था कि उसने अमेरिकी फर्म Walt Disney से 2024 से शुरू होने वाले 4 वर्षों के लिए, कुछ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल टीवी ब्रॉडकास्ट अधिकार लेने के लिए डिज्नी के साथ एक स्ट्रैटेजिक लाइसेंस समझौता किया है। हालांकि Walt Disney के पास भी स्ट्रीमिंग राइट्स बरकरार रहने वाले थे।

पहले 20 करोड़ डॉलर के भुगतान से चूक गई


रॉयटर्स के मुताबिक, सोर्सेज में से एक ने कहा कि सौदा रद्द हो गया है। Zee Entertainment ने कहा है कि वे भुगतान करने की स्थिति में नहीं हैं। हाल के हफ्तों में Zee, डिज्नी को पहले 20 करोड़ डॉलर का भुगतान करने से चूक गई और उसने वॉल्ट डिज्नी को बताया कि वह सौदे से पीछे हट रही है।

क्या दिवालिया होने वाली है Byju's? विदेशी कर्जदाताओं ने भारत में फाइल की पिटीशन

Sony के साथ विलय रद्द होना हो सकता है एक वजह

जी एंटरटेनमेंट की ओर से यह सौदा रद्द किया जाना, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के साथ विलय सौदा रद्द होने का नतीजा भी हो सकता है। मर्जर डील को सोनी की ओर से रद्द किया गया है। सोनी के इस कदम के बाद जी एंटरटेनमेंट ने नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल और सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर का दरवाजा खटखटाया है। दोनों पक्षों के बीच दिसंबर 2021 में 10 अरब डॉलर का विलय समझौता हुआ था और इसे दो साल में पूरा किया जाना था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।