ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी Zomato ने इस साल मार्च तक ग्राहकों से प्लेटफॉर्म फीस के रूप में 83 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी की सालाना रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। जोमैटो ने हाल ही में FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। जोमैटो का नेट प्रॉफिट जून तिमाही के दौरान कई गुना बढ़कर 253 करोड़ रुपये हो गया। इसने पिछले साल इसी तिमाही में 2 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 12.11 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 262.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
