ऑनलाइन फूड डिलिवर करने वाले प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) का सर्वर रविवार को डाउन हो गया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स द्वारा इस बारे में शिकायत की गई है। कई इंटरनेट यूजर्स ने दावा किया कि वे ज़ोमैटो पर ऑनलाइन ऑर्डर नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, बताया जा रहा है अब जौमेटे का ऐप चालू हो गया है।
downdetector.com के मुताबिक, जोमैटे यूजर्स द्वारा शाम साढ़े 7 बजे के बाद से शिकायत मिलनी शुरू हो गई थी। कुल शिकायतों में से 95 प्रतिशत यूजर्स के मुताबिक कंपनी के ऐप के जरिए खाना बुक नहीं हो पा रहा है।
दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के अलावा भारत भर में कई राज्यों से जोमैटो ऐप के डाउन होने की सूचना मिली। यूजर्स ने अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।