Get App

'डिलीवरी चार्ज पर GST से जोमैटो की ग्रोथ को लगा झटका', तिमाही नतीजों के बाद बोले इटरनल के CFO

Eternal Q2 results: जोमैटो की सितंबर तिमाही ग्रोथ पर डिलीवरी चार्ज पर लगे नए 18% GST का असर पड़ा। Eternal के CFO ने बताया कि टैक्स का बोझ ग्राहकों पर डालने से डिमांड घटी है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 16, 2025 पर 6:55 PM
'डिलीवरी चार्ज पर GST से जोमैटो की ग्रोथ को लगा झटका', तिमाही नतीजों के बाद बोले इटरनल के CFO
GST के नए नियमों और ग्राहकों की सतर्कता से Eternal की ग्रोथ पर कुछ दबाव आया।

Zomato के फूड डिलीवरी बिजनेस की ग्रोथ सितंबर तिमाही (Q2FY26) में थोड़ी कमजोर रही। इसकी वजह थी डिलीवरी चार्ज पर लगे नए 18% GST को ग्राहकों पर डालना। Eternal के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर अक्षंत गोयल ने शेयरधारकों को भेजे पत्र में बताया कि इस टैक्स का असर बिजनेस की ग्रोथ पर हल्का नेगेटिव रहा है।

उन्होंने कहा, 'हमने जो डिलीवरी चार्ज ग्राहकों से लेते हैं, उस पर लगे नए GST की वजह से ग्रोथ थोड़ी धीमी हुई, क्योंकि हमने यह टैक्स सीधा ग्राहकों पर डाल दिया।'

Blinkit पर नहीं नया GST

यह टैक्स इसी तिमाही में लागू हुआ और यह Zomato के करीब 25% ऑर्डर्स पर लागू होता है यानी वे ऑर्डर जिनमें डिलीवरी फ्री नहीं होती। लॉयल्टी प्रोग्राम या प्रमोशनल ऑफर्स के तहत आने वाले ऑर्डर्स पर यह टैक्स नहीं लगता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें