अगर मौजूदा वैश्विक ऊर्जा संकट जारी रहा, तो खुदरा ईंधन की कीमतों में और बढ़ोतरी को शायद टाला न जा सके। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बात भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के डायरेक्टर (ह्यूमन रिसोर्सेज) राज कुमार दुबे ने कही है। कच्चे तेल में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसे देखते हुए दुबे ने नीति निर्माताओं के सामने 3 विकल्प रखे हैं।
