Get App

Akshaya Tritiya Offers: अक्षय तृतीया पर ऑफर्स की भरमार, नए ज्वैलरी कलेक्शन भी हुए लॉन्च

Akshaya Tritiya Offers: सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद ज्वैलरी की प्री-बुकिंग में उछाल है। ज्वैलर्स के मुताबिक ईरान-अमेरिका युद्ध थमने के संकेतों की खबरों के बीच सोने के भाव में तेजी लाजमी है। जानकारों का कहना है कि बदलते वक्त के साथ और सोने के दामों में साल दर साल आती तेजी को देखते हुए सोना खरीदारों के लिए निवेश का साधन भी बन रहा है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 17, 2026 पर 5:46 PM
Akshaya Tritiya Offers: अक्षय तृतीया पर ऑफर्स की भरमार, नए ज्वैलरी कलेक्शन भी हुए लॉन्च
Akshaya Tritiya Offers : सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स ने अक्षय तृतीया के लिए खास बेंगल उत्सव की शुरुआत की है। ज्वैलर्स के मुताबिक इस बार लाइट वेट और मॉडर्न ज्वैलरी का ट्रेंड ज्यादा है

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया के मौके पर ज्वैलरी बाजार सज गए हैं और ऑफर्स भी आ गए हैं। ज्वैलर्स की तरफ से मेकिंग चार्जेज में 30% तक की छूट और कैशबैक जैसे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा नया ज्वैलरी कलेक्शन भी लॉन्च किया है। हालांकि,इस बार सोने के दाम पिछले साल के मुकाबले 60% चढ़े हुए हैं। इसके बावजूद ज्वैलर्स को अबकी बार 15% तक ज्यादा बिक्री की उम्मीद है।

अक्षय तृतीया पर ऑफर्स की भरमार

तनिष्क इस मौके पर गोल्ड मेकिंग चार्जेस पर 20% तक छूट और पुरानी ज्वैलरी पर 100% एक्सचेंज वैल्यू दे रहा है। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की तरफ से आनिका और तान्विका नाम से नया कलेक्शन लॉन्च किया है। साथ ही कैशबैक का भी ऑफर लॉन्च किया गया है। आदित्य बिरला ज्वैलरी इन्द्रिया ने अक्षय तृतीया पर ग्राहकों के लिए गोल्ड रेट प्रोटेक्शन प्लान लॉन्च किया है जिसके तहत ग्राहक 25% एडवांस देकर बाद में कम रेट का फायदा उठा सकते हैं और इसके अलावा सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स ने अक्षय तृतीया के लिए खास बेंगल उत्सव की शुरुआत की है। ज्वैलर्स के मुताबिक इस बार लाइट वेट और मॉडर्न ज्वैलरी का ट्रेंड ज्यादा है।

सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद ज्वैलरी की प्री-बुकिंग में उछाल 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें