Get App

कालीमिर्च हो सकती महंगी, इंपोर्ट घटने से कीमतों पर होगा असर

कोच्चि और कर्नाटक में कालीमिर्च की नई फसल की तुड़ाई लगभग पूरी हो चुकी है। केरल में अच्छी बारिश से अगली फसल बेहतर होने की उम्मीद है, लेकिन कर्नाटक में बारिश कम हुई है। अब कालीमिर्च की आपूर्ति का ऑफ-सीजन शुरू होने वाला है और आने वाले त्योहारों में घरेलू मांग बढ़ने की संभावना है

Ankita Pandeyअपडेटेड Jul 05, 2025 पर 10:08 PM
कालीमिर्च हो सकती महंगी, इंपोर्ट घटने से कीमतों पर होगा असर
जिन राज्यों में कालीमिर्च की डिमांड ज्यादा है वहां स्टॉक बना हुआ है

कोच्चि और कर्नाटक में कालीमिर्च की नई फसल की तुड़ाई करीब-करीब पूरी हो चुकी है। इस साल मई और जून के बाच केरल में अच्छी बारिश हुई। इससे उम्मीद है कि अगली फसल भी बेहतर होगी। लेकिन इस दौरान कर्नाटक में बारिश कम हुई है। लिहाजा वहां भी तुड़ाई की प्रक्रिया लगातार जारी है। लेकिन देश के जिन राज्यों में कालीमिर्च की मांग ज्यादा है वहां भारी बारिश और बाढ़ की वजह से माल की आवाजाही पर असर पड़ सकता है। लिहाजा कालीमिर्च की कीमतें वहां बढ़ सकती हैं।

फिलहाल जिन राज्यों में कालीमिर्च की डिमांड ज्यादा है वहां स्टॉक बना हुआ है। लेकिन जुलाई-अगस्त में अगर बारिश तेज रहने और उत्पादक क्षेत्रों से सप्लाई कम होने के कारण स्टॉक में लगातार कमी आ सकती है। इस बीच, श्रीलंका से नई कालीमिर्च की आवाक शुरू हो गई है। इससे भारत में आयात बढ़ने की संभावना है। भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते के तहत 2,500 टन तक कालीमिर्च बिना शुल्क के आयात की जा सकती है। इसके बाद भी आयात पर केवल 8% सीमा शुल्क लगेगा।

श्रीलंका के रास्ते वियतनाम की कालीमिर्च भी भारत पहुंचती है। पहले नेपाल, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश के जरिए वियतनाम, इंडोनेशिया, थाईलैंड और ब्राजील की कालीमिर्च की तस्करी होती थी, लेकिन अब सीमाओं पर सख्ती के चलते यह रास्ता लगभग बंद हो गया है।

अब कालीमिर्च की आपूर्ति का ऑफ-सीजन शुरू होने वाला है और आने वाले त्योहारों में घरेलू मांग बढ़ने की संभावना है। 2024-25 के सीजन में कालीमिर्च का उत्पादन कम रहा, जबकि निर्यात में इजाफा हुआ है। अगर मसाला तेल और ओलियोरेसिन बनाने वाली कंपनियों ने खरीदारी में रुचि दिखाई और विदेशों से आयात सीमित रहा, तो कीमतों में मजबूती आ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें