Credit Cards

Commodity Market: निकेल के भाव में रिकॉर्ड तेजी, कॉपर, एल्युमीनियम में गिरावट, जानिए अन्य कमोडिटी का क्या है हाल

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध13 वें दिन पहुंच गई है। ऐसें में रूस के एनर्जी बास्केट पर प्रतिबंध लगाने की संभावनाओं और अमेरिका और रूस की बयानबाजी के चलते क्रूड में फिर तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट 125 डॉलर के ऊपर निकल गया है।

अपडेटेड Mar 08, 2022 पर 12:46 PM
Story continues below Advertisement
रूस के निकेल कनेक्शन पर नजर डालें तो रूस, विश्व का तीसरा बड़ा उत्पादक है।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध13 वें दिन पहुंच गई है। ऐसें में रूस के एनर्जी बास्केट पर प्रतिबंध लगाने की संभावनाओं और अमेरिका और रूस की बयानबाजी के चलते क्रूड में फिर तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट 125 डॉलर के ऊपर निकल गया है। वहीं सोने में ऊपरी स्तरों से बने दबाव के कारण सोने में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। LME पर निकेल के दाम एक दिन 70% तक चढ़ गए है। वहीं शिकागो में गेहूं की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है।

बेस मेटल्स में उतार चढ़ाव

रूस और यूक्रेन के बीच बेस मेटल्स की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। LME पर एल्यूमीनियम, कॉपर के भाव गिरे है। LME पर कॉपर 2.69%, एल्युमीनियम 2.62% गिरा है जबकि निकेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई है। LME पर निकेल की कीमतों में 62% की तेजी आई है। निकेल का भाव $40,000 प्रति टन पर पहुंचा है।


कमोडिटी बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि मुनाफावलूसी के कारण एल्युमीनियम, कॉपर के भाव में गिरावट देखने को मिली है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्रूड की कीमतों में तेजी अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी नहीं है। बढ़ती महंगाई से मांग गिरने की आशंका से कॉपर का भाव गिरा है। इस बीच जर्मनी ने रूस के एनर्जी बास्केट पर प्रतिबंध ना लगाने की सिफारिश की है।

रूस का निकेल कनेक्शन

रूस के निकेल कनेक्शन पर नजर डालें तो रूस, विश्व का तीसरा बड़ा उत्पादक है। रूस, निकेल का 6% ग्लोबल मांग को पूरा करता है।

यह भी पढ़े- Bharti Airtel और ICICI Bank आनंदराठी की 6 टॉप पिक्स में शामिल, जानिए ये स्टॉक अगले 3-6 महीनों में आपको करा सकते हैं कितनी कमाई

$150 का होगा क्रूड?

कच्चा तेल का भाव 125 डॉलर के पार निकला है। ब्रेंट ने आज $127.16 का स्तरछूआ है। बतातें चले कि ब्रेंट का भाव लगातार 4 महीनों से चढ़ रहा है। ब्रेंट बीते 4 महीनों में 62% से भी ज्यादा चढ़ा है। ब्रेंट का भावसिर्फ मार्च में ही करीब 24% चढ़ा है। WTI का भाव भी $120 के पार निकला है। WIT के दाम 4 महीनों में करीब 66% चढ़े है। सिर्फ सिर्फ मार्च में WIT के दाम ही 26% चढ़े है। इस बीच MCX पर क्रूड का भाव 9300 के करीब पहुंचा है। MCX पर कच्चा तेल 4 महीनों में 70% चढ़ा है।

क्रूड में क्यों लगी है आग?

कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल की वजहों पर नजर डालें तो तमाम कमोडिटी बाजार जानकारों का कहना है कि यूएस रूस के ऑयल बास्केट पर प्रतिबंध लगा सकता है । रूस का कहना है कि अगर ऐसा होता है तोक्रूड$300 का होगा। रूस से सबसे ज्यादा क्रूड जर्मनी खरीदता है। बता दें कि रूस 70 लाख BBL क्रूड एक्सपोर्ट करताहै।

हल्के दबाव में सोना

कल की रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने में हल्की मुनाफावसूल देखने को मिली है। COMEX पर सोने का भाव अब भी $2000 के करीब है जबकि चांदी का भाव $26 के करीब है। वहीं MCX पर सोने का भाव 53500 के पार निकला है जबकि MCX पर चांदी का भाव 70000 के पार निकला है। पिछले 2 हफ्तों में सोना स्पॉट में 3500 चढ़ा है। पिछले 2 हफ्तों में स्पॉट में चांदी 7000 चढ़ी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।