Sugar Price: देश में 15 अगस्त तक गन्ने की बुआई 2% बढ़ी है। इंडस्ट्री मान रही है कि इस साल 349-350 लाख टन चीनी का उत्पादन होगा। वहीं खपत भी 280-285 लाख टन के बीच रहने की उम्मीद है। इस सीजन देश में गन्ने की बुआई 57.31 लाख हेक्टेयर में हुई। 2024-25 में बुआई 55.68 लाख हेक्टेयर में हुई थी। 5 सालों में औसतन 52.51 लाख हेक्टेयर में बुआई हुई।
