Crude Oil- क्रूड पर कोरोना की मार, 1 रात में करीब 4% लुढ़का ब्रेंट का भाव

Crude Oil - चीन में कोरोना के मामले बढ़ने से कच्चे तेल में दबाव बना है। दरअसल कोरोना में तेजी से चीन में फिर लॉकडाउन का खतरा बड़ा है

अपडेटेड Nov 15, 2022 पर 1:07 PM
Story continues below Advertisement
crude oil- ब्रेंट का भाव 1 रात में करीब 4% लुढ़का है जबकि WTI का भाव 4% से ज्यादा गिरा है।

Crude Oil-   इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। कल इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड 4% गिरा था । ब्रेंट का भाव 1 रात में करीब 4% लुढ़का है जबकि WTI का भाव 4% से ज्यादा गिरा है। ब्रेंट 14 नवंबर को 97 डॉलर तक पहुंचा था। ब्रेंट का भाव आज 92.58 डॉलर तक गिरा है । वहीं MCX पर भी क्रूड में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली जबकि कल करीब एमसीएक्स पर 2% गिरा था। आज MCX क्रूड में 7000 के नीचे कारोबार हो रहा है।

क्रूड पर दबाव के कारण

कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट पर नजर डालें तो चीन में कोरोना के मामले बढ़ने से कच्चे तेल में दबाव बना है। दरअसल कोरोना में तेजी से चीन में फिर लॉकडाउन का खतरा बड़ा है। बता दें कि कल चीन ने लॉकडाउन में हल्की ढ़ील दी थी। निवेशकों को चीन में मांग में गिरावट की चिंता बढ़ी है। डॉलर में तेजी से भी क्रूड की कीमतों पर दबाव बना है। इस बीच फिर डॉलर इंडेक्स 107 के पार निकला है। वहीं US बॉन्ड यील्ड में मजबूती ने भी कच्चे तेल की कीमतों में दबाव बनाया है। 10 साल का US बॉन्ड यील्ड 3.9% के करीब पहुंचा है।


बता दें कि पहले ओपेक ने क्रूड डिमांड में कटौती कर दी है। 2022 में ओपेक ने क्रूड डिमांड ग्रोथ में 1 लाख बैरल प्रति दिन की कटौती की है वहीं 2023 के लिए भी यह कटौती जारी रहेगी। लेकिन अब 2022 में ओपेक ने डिमांड ग्रोथ अनुमान में 25 लाख बैरल/दिन रखा है।

New Age टेक कंपनियों की अक्ल आई ठिकाने, ग्रोथ की जगह अब प्रॉफिट पर बढ़ाया फोकस

कैसी है सोने-चांदी की चाल

ग्‍लोबल मार्केट से मिल रहे संकेतों के बीच भारतीय बाजार में तेजी दिख रही है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दिख रही है। आज हफ्ते के दुसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। आज सोने का भाव 0.11 फीसदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी का रेट आज एमसीएक्‍स पर 0.16 फीसदी तेज है।

वहीं आज अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि कल के कारोबार के दौरान दोनों ही कीमती धातुओं के भाव गिरे थे, वहीं आज इनमें तेजी दिख रही है। मंगलवार को अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 0.44 फीसदी उछलकर 1,771.28 डॉलर प्रति औंस हो गया है। जबकि चांदी का भाव भी आज 1.92 फीसदी चढ़कर 22.01 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।