Crude Oil- इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। कल इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड 4% गिरा था । ब्रेंट का भाव 1 रात में करीब 4% लुढ़का है जबकि WTI का भाव 4% से ज्यादा गिरा है। ब्रेंट 14 नवंबर को 97 डॉलर तक पहुंचा था। ब्रेंट का भाव आज 92.58 डॉलर तक गिरा है । वहीं MCX पर भी क्रूड में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली जबकि कल करीब एमसीएक्स पर 2% गिरा था। आज MCX क्रूड में 7000 के नीचे कारोबार हो रहा है।
