Crude Oil: लीबिया के तेल उत्पादन में प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक गुटों के बीच गतिरोध के कारण आधे से भी अधिक की कमी के बाद एनर्जी सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा। ब्रेंट क्रूड ऑयल 77 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। WTI में कच्चे तेल का भाव $74 के नीचे कायम है। वहीं एमसीएक्स पर सोने का भाव 6300 के नीचे कारोबार कर रहा है। दरअसल, बाजार को अक्टूबर से सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है। क्रूड की सप्लाई OPEC+ देश बढ़ा सकते हैं। चीन से कमजोर मांग के कारण भी दबाव कायम रहा।
