Get App

बदलते फैशन ट्रेंड में ऑर्गेनिक कॉटन, हेम्प फैब्रिक और वेगन लेदर की बढ़ रही मांग, जानिए इसका क्या होगा असर

देश-दुनिया में फैशन का ट्रेंड बदल रहा है। सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के प्रति लोगों की जिम्मेदारी बढ़ रही है। पर्यावरण को नुकसाने न पहुंचने वाले फैशन पर जोर दिया जा रहा है। कंपनियां सस्टेनेबल फैशन को प्रमोट कर रही हैं। कम कार्बन फुटप्रिंट वाले फैब्रिक का इस्तेमाल बढ़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 22, 2025 पर 1:06 PM
बदलते फैशन ट्रेंड में ऑर्गेनिक कॉटन, हेम्प फैब्रिक और वेगन लेदर की बढ़ रही मांग, जानिए इसका क्या होगा असर
हेम्प फैबरिक एक बहुत पुराना और पारंपरिक फाइबर है। हेम्प Cannabis sativa नाम के पौधे से आता है। इसमें THC बहुत कम या न के बराबर होता है।

देश-दुनिया में फैशन का ट्रेंड बदल रहा है। सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के प्रति लोगों की जिम्मेदारी बढ़ रही  है। पर्यावरण को नुकसाने न पहुंचने वाले फैशन पर जोर दिया जा रहा है। कंपनियां सस्टेनेबल फैशन को प्रमोट कर रही हैं। कम कार्बन फुटप्रिंट वाले फैब्रिक का इस्तेमाल बढ़ा है। हेम्प फैब्रिक, अपसाइकलिंग, ऑर्गेनिक कॉटन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

क्या होता है हेम्प फैब्रिक ?

यह एक बहुत पुराना और पारंपरिक फाइबर है। हेम्प Cannabis sativa नाम के पौधे से आता है। इसमें THC बहुत कम या न के बराबर होता है।

हेम्प का फाइबर पूरी तरह से बायोडिग्रेडेबल है। इसका फाइबर कॉटन से भी मजबूत माना जाता है। कपड़ा समय के साथ नरम होता जाता है, लेकिन नरम होने के बाद भी कपड़े की मजबूती बनी रहती है। कपड़े ब्रीदेबल होते हैं जिससे गरमी कम लगती है। ये सेंसिटिव स्किन के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसे दूसरे फाइबर्स के साथ मिलाना संभव है। गरम और ठंडे मौसम दोनों में उपयोगी होता है। टेंपरेचर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें