Get App

commodity Market: सोने-चांदी की कमजोर मांग से गिरे दाम, एक्सपर्ट से जानिए आगे कैसी रही इनकी चाल

commodity Market: सोने-चांदी की कीमतों में दबाव कायम है। MCX पर सोना 2 हफ्तों के निचले स्तरों पर कारोबार कर रहा है जबकि COMEX पर सोना 2 महीने के नीचे फिसला है। वहीं MCX, COMEX पर चांदी 3 हफ्तों के नीचे पहुंचा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 04, 2024 पर 2:10 PM
commodity Market: सोने-चांदी की कमजोर मांग से गिरे दाम, एक्सपर्ट से जानिए आगे कैसी रही इनकी चाल
सोने-चांदी की कीमतों में दिख रही दबाव की वजह यह भी है कि बाजार को अमेरिकी फेड के फैसले का इंतजार है।

commodity Market:सोने-चांदी की कीमतों में दबाव कायम है। MCX पर सोना 2 हफ्तों के निचले स्तरों पर कारोबार कर रहा है जबकि COMEX पर सोना 2 महीने के नीचे फिसला है। वहीं MCX, COMEX पर चांदी 3 हफ्तों के नीचे पहुंचा है। दरअसल, सोने-चांदी की कीमतों में दिख रही दबाव की वजह यह भी है कि बाजार को अमेरिकी फेड के फैसले का इंतजार है। 18 सितंबर को फेड ब्याज दरों पर फैसला लेगा। हालांकि बाजार को अमेरिका में महंगाई दर बढ़ने की आशंका है। अमेरिका, चीन के कमजोर आंकड़ों से भी दबाव बना है। लगातार छठे दिन डॉलर इंडेक्स 101 के ऊपर कायम है।

इस बीच सोने की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में कॉमेक्स पर सोना 1 फीसदी टूटा था जबकि एमसीएक्स पर इसमें 0.23 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। 1 महीने में कॉमेक्स पर सोना 4 फीसदी की छलांग लगाता नजर आया। वहीं 1 साल में कॉमेक्स पर सोना 30 फीसदी और एमसीएक्स पर 20 फीसदी की छलांग लगाता नजर आय़ा।

वहीं चांदी की चाल पर नजर डालें तो कॉमेक्स पर 1 हफ्ते में चांदी 4 फीसदी टूटा है जबकि एमसीएक्स पर 2 फीसदी गिरा है। वहीं 1 महीने में कॉमेक्स पर चांदी में 3 फीसदी का उछाल देखने को मिला। जबकि 1 साल में कॉमेक्स पर चांदी 19 फीसदी और एमसीएक्स पर 16 फीसदी की बढ़त दिखाता नजर आया।

G7 देशों ने हीरे पर लगाया प्रतिबंध

सब समाचार

+ और भी पढ़ें