Get App

Gold Price:2 महीने के निचले स्तरों से सोने-चांदी में खरीदारी, जानिए आगे कितनी आ सकती है तेजी

मनोज झा ने कहा कि जियोपॉलिटिकल तनाव के चलते सोने पर असर देखने को मिल रहा है। जनवरी में ब्याज दरों की कटौती में कमी आएगी। जिसके चलते सोने के दामों में नरमी आ सकती है। उन्होंने आगे कहा कि दिवाली के बाद दाम ज्यादा होने के कारण मांग कम रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2024 पर 2:46 PM
Gold Price:2 महीने के निचले स्तरों से सोने-चांदी में खरीदारी, जानिए आगे कितनी आ सकती है तेजी
सोने-चांदी की कीमतों को अमेरिका, चीन के मजबूत आंकड़ों से सपोर्ट मिल रहा है। इधर बाजार को दिसंबर में दरें घटने की उम्मीद कम लग रही है।

2 महीने के निचले स्तरों से सोने में खरीदारी देखने को मिली। MCX पर सोना 74600 के पार निकला है जबकि चांदी 89000 के पार निकली है। दरअसल, अमेरिका, चीन के मजबूत आंकड़ों से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं COMEX पर सोना $2600 के करीब पहुंचा है जबकि चांदी 31 डॉलर के करीब पहुंची है। पिछले हफ्ते सोना 4% से ज्यादा गिरा था।

बता दें कि सोने-चांदी की कीमतों को अमेरिका, चीन के मजबूत आंकड़ों से सपोर्ट मिल रहा है। इधर बाजार को दिसंबर में दरें घटने की उम्मीद कम लग रही है। 62% लोगों को दिसंबर में दरें 0.25% घटने की उम्मीद है। पिछले हफ्ते 80% लोग को 0.25% कटौती उम्मीद थी। इधर जेरोम पॉवेल ने कहा कि दरें कम करने की कोई जल्दी नहीं है।

बाजार की मिडिल ईस्ट संकट, रूस-यूक्रेन युद्ध पर नजर बनी हुई है। डॉनल्ड ट्रंप के फैसलों से US में महंगाई बढ़ने की आशंका है।

सोने-चांदी की चाल पर नजर डालें तो सोना 1 हफ्ते में 1 फीसदी टूटा है जबकि चांदी में 0.21 फीसदी की गिरावट आई। वहीं 1 महीने में सोना 5 फीसदी और चांदी 9 फीसदी टूटा। जनवरी 2024 से अब तक सोना 26 फीसदी चढ़ा है जबकि चांदी ने 29 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं 1 साल में सोने-चांदी ने 31 फीसदी की तेजी दिखाई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें