Get App

Gold Price: गोल्ड में उछाल, क्या यह प्रॉफिट बुक करने का सही मौका है?

Gold Price: कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स दिन में करीब 2 बजे 325 रुपये यानी 0.29 फीसदी के उछाल के साथ 1,12,954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इंडिया में त्योहारों के दौरान गोल्ड में तेजी जारी है। अगले महीने धनतेरस और दिवाली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2025 पर 2:53 PM
Gold Price: गोल्ड में उछाल, क्या यह प्रॉफिट बुक करने का सही मौका है?
इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड 1.6 फीसदी चढ़ा है।

गोल्ड में 26 सितंबर को तेजी दिखी। इंडिया में कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स दिन में करीब 2 बजे 325 रुपये यानी 0.29 फीसदी के उछाल के साथ 1,12,954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। स्पॉट गोल्ड 3,748 डॉलर प्रति औंस था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 3,774.50 डॉलर प्रति औंस था। अमेरिका में इकोनॉमी से जुड़े डेटा बेहतर आए हैं। इसका असर गोल्ड पर पड़ा है। विदेशी बाजार में गोल्ड में स्थिरता दिखी है। हालांकि, इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड 1.6 फीसदी चढ़ा है।

गोल्ड के लिए 3800 डॉलर पर बड़ा रेसिस्टेंस

अमेरिकी इकोनॉमी से जुड़े डेटा के मुताबिक, यूएस इकोनॉमी की ग्रोथ उम्मीद से बेहतर दिखी है। जॉबलेस क्लेम्स में भी गिरावट आई है। इससे आगे अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट घटाने की उम्मीदों पर असर पड़ा है। इससे डॉलर मजबूत हुआ है, जिसका असर Gold Price पर पड़ा है। अमेरिकी डॉलर तीन हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया है। डॉलर में मजबूती आने पर लोकल करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है। केसीएम ट्रेड के चीफ मार्केट एनालिस्ट टिम वाटरर का मानना है कि डॉलर में तेजी का मतलब है कि अब गोल्ड को 3,800 डॉलर पर बड़े रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा।

यह गोल्ड में तेजी का लगातार छठा हफ्ता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें