Get App

Gold Price :1 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सोने का भाव, डॉलर की मजबूती ने किया परेशान, जानिए कहां तक जा सकते है भाव

एक महीने के निचले स्तरों पर सोने का भाव पहुंचा है। 8 दिनों में सोने में भाव 3000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की गिरावट आई है। COMEX पर भी सोने का भाव $2650 के नीचे कायम है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2024 पर 3:01 PM
Gold Price :1 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सोने का भाव, डॉलर की मजबूती ने किया परेशान, जानिए कहां तक जा सकते है भाव
महेंद्र लुनिया का कहना है कि ट्रंप के आने के बाद सोने में थोड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली है। जिसके चलते सोने के कीमतों में और गिरावट आ सकती है।

Gold Price : एक महीने के निचले स्तरों पर सोने का भाव पहुंचा है। 8 दिनों में सोने में भाव 3000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की गिरावट आई है। COMEX पर भी सोने का भाव $2650 के नीचे कायम है। US में सोने का स्पॉट भाव $2600 के नीचे फिसला है।

दरअसल, 2 सालों की ऊंचाई पर डॉलर इंडेक्स पहुंचा है। डॉलर इंडेक्स 108.40 के पार निकला है। जिसके कारण सोने में दबाव देखने को मिला है। US में 7 महीनों की ऊंचाई पर 10 सालों की यील्ड है। अमेरिकी फेड के बयान से भी दबाव बना है ।

एमसीएक्स पर सोने की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में सोना 2 फीसदी टूटा है। वहीं 1 महीने में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिला। जबकि 6 महीने में सोने में 4 फीसदी चढ़ा है। 2024 में अब तक सोने ने 20 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

2025 में सोने का भाव 82000-84000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेंज में करेगा ट्रेड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें