सोने की कीमतों में लागतार उछाल देखने को मिल रहा है। आज भी MCX पर सोने के दाम रिकॉर्ड 95000 रुपये प्रति 10 ग्राम तो इंटरनेशनल मार्केट में दाम रिकॉर्ड 3300 डॉलर के भी पार निकलते हुए दिखाई दिए। जानकार भाव जल्द ही 1 लाख के पार निकलने की भी बात कर रहे हैं। बता दें कि इस साल अब तक सोने के दाम 32 फीसदी चढ़ चुके हैं।
