Get App

Silver Gold Price Today : कल की भारी गिरावट के बाद 2% तक भागा सोना, जानिए कमोडिटी में कमाई वाले कॉल

Silver Gold Price Today :11.25 बजे के आसपास एमसीएक्स पर गोल्ड का अप्रैल वायदा 1,989 रुपए यानी 1.37 रुपए की बढ़त के साथ 146,943 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दिख रहा था। वहीं, सिल्वर का मई वायदा 1,561 रुपए यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 233,021 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 20, 2026 पर 11:53 AM
Silver Gold Price Today : कल की भारी गिरावट के बाद 2% तक भागा सोना, जानिए कमोडिटी में कमाई वाले कॉल
Gold Silver Rate Today:कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं Prithvi Finmart के मनोज कुमार जैन। इनके आज क्रूड ऑयल और गोल्ड मिनी में कमाई के मौके दिख रहे हैं

Silver Gold Price Today: 5% का नुकसान झेलने के एक दिन बाद, आज शुक्रवार,20 मार्च को MCX पर सोने के भाव इंट्राडे में 2% से ज़्यादा चढ़ गए। इस तेजी की मुख्य वजह लगातार बने भू-राजनीतिक तनाव के बीच आई'वैल्यू बाइंग'(कीमत कम होने पर होने वाली खरीदारी) रही। बता दें कि पिछले कारोबारी सत्र में, MCX सोने का अप्रैल वायदा 1,44,954 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसमें 5% से ज़्यादा की गिरावट आई थी। वहीं MCX चांदी का मई वायदा 2,31,460 रुपए प्रति किलोग्राम पर सेटल हुआ था। इसमें भी लगभग 7% का भारी नुकसान हुआ था।

आज की बात करें तो 11.25 बजे के आसपास एमसीएक्स पर गोल्ड का अप्रैल वायदा 1,989 रुपए यानी 1.37 रुपए की बढ़त के साथ 146,943 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दिख रहा था। वहीं, सिल्वर का मई वायदा 1,561 रुपए यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 233,021 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

सेंट्रल बैंकों की खरीदारी और भू-राजनीतिक कारणों से सोने का मिडियम से लॉन्ग टर्म आउटलुक मज़बूत बना हुआ है,लेकिन दूसरी करेंसीज के मुकाबले डॉलर की बढ़त और इस साल US Fed द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों का कमज़ोर पड़ना,कीमती धातुओं के लिए शॉर्ट टर्म में बड़ी चुनौतियां बनी हुई हैं।

MCX के आंकड़ों के मुताबिक इस हफ़्ते गुरुवार तक घरेलू हाजिर बाजार में सोने की कीमतों में लगभग 10,600 रुपए या लगभग 7% की भारी गिरावट आई है। इस हफ़्ते US गोल्ड फ़्यूचर्स में 7% से ज़्यादा की गिरावट आई है। मज़बूत होते US डॉलर के बीच,ऐसा लग रहा है कि लगातार तीसरे हफ़्ते भी इसमें गिरावट जारी रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें