सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे है। MCX पर अक्टूबर वायदा 76000 तक पहुंचा है। जबकि चांदी 92000 के करीब पहुंची है। चांदी की कीमतों में भी 3% की तेजी आई है। इंटरनेशनल मार्केट में भी कीमतों में उछाल जारी है। COMEX पर सोना $2700 के करीब पहुंचा है। COMEX पर सोने का दिसंबर वायदा $2694 तक पहुंचा है। वहीं अमेरिका में स्पॉट भाव भी 2670 डॉलर तक पहुंचा है।
