Credit Cards

Commodity market:कच्चे तेल का भाव 110 डॉलर के करीब पहुंचा, सोने चांदी में दबाव कायम

सोने-चांदी की कीमतों में दबाव कायम है। गिरावट के बाद सोने-चांदी में हल्की खरीदारी देखने को मिली है। दूसरी तरफ डॉलर 20 सालों की ऊंचाई पर कायम है।

अपडेटेड May 13, 2022 पर 12:20 PM
Story continues below Advertisement
ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर के करीब पहुंच गया है। WTI का भाव भी 108 डॉलर के करीब है। MCX पर क्रूड के भाव 8300 रुपए के पार निकल गए हैं

मांग बढ़ने की उम्मीद से कच्चे तेल का भाव 110 डॉलर के करीब पहुंच गया है लेकिन सोने चांदी में दबाव जारी है। चांदी का भाव 22 हफ्तों के नीचे फिसल गया है। बेस मेटल्स में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं गेहूं का एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए सरकार 9 देशों में अपने प्रतिनिधि भेजेगी।

ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर के करीब

सबसे पहले बात करते हैं क्रूड की। ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर के करीब पहुंच गया है। WTI का भाव भी 108 डॉलर के करीब है। MCX पर क्रूड के भाव 8300 रुपए के पार निकल गए हैं। MCX पर क्रूड में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। डॉलर में मजबूती से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। रुस का उत्पादन घटने की उम्मीद बढ़ी है। EU जल्द रूस पर प्रतिबंध लगा सकता है। रूसी तेल पर EU के प्रतिबंध लगाने की संभावना बढ़ी है। सप्लाई में गिरने की संभावना से कीमतों में तेजी आई है। निवेशकों की नजर चीन के कोरोना लॉकडाउन पर है। चीन में लॉकडाउन हटने से मांग में तेजी की उम्मीद है। जुलाई में रूस में क्रूड का उत्पादन घटने की उम्मीद है। जुलाई में रुस का क्रूड उत्पादन 30 लाख बैरल घट सकता है।


Cryptocurrency Prices Today May 13: बिटकॉइन में आई तेजी, जानें अन्य क्रिप्टोकरेंसी का हाल

सोने-चांदी की कीमतों में दबाव कायम

उधर सोने-चांदी की कीमतों में दबाव कायम है। गिरावट के बाद सोने-चांदी में हल्की खरीदारी देखने को मिली है। दूसरी तरफ डॉलर 20 सालों की ऊंचाई पर कायम है। सोने का भाव 12 हफ्तों के नीचे पहुंच गया है। COMEX पर सोने में 1830 डॉलर के नीचे कारोबार हो रहा है। वहीं, COMEX पर चांदी 22 हफ्तों के नीचे लुढ़क गई है। चांदी में 21 डॉलर के नीचे कारोबार हो रहा है। MCX पर सोने का भाव 50200 रुपए के भी नीचे चला गया है। वहीं, MCX पर चांदी में 59000 रुपए के नीचे कारोबार हो रहा है। प्लैटिनम और पैलेडियम के कीमतों में भी दबाव है। एक रात में प्लैटिनम के दाम 5 फीसदी गिरा है। वहीं, एक रात में पैलेडियम की कीमतों में 7 फीसदी की गिरावट आई है।

क्यों बना हुआ है दबाव?

डॉलर 20 सालों की ऊंचाई पर कायम है। डॉलर में मजबूती के कारण कीमतों पर दबाव है। निवेशकों का सोने की जगह डॉलर में रुझान बढ़ा है। जून में अमेरिका में दरें 0.50 फीसदी बढ़ सकती हैं।

गेहूं के लिए 9 देशों में प्रतिनिधि भेजेगी सरकार

गेहूं का एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए सरकार 9 देशों में अपने प्रतिनिधि भेजेगी। प्रतिनिधि एक्सपोर्ट बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। FCI गेहूं का प्रोक्योरमेंट कम कर रहा है। किसान सरकार को कम गेहूं बेच रहे हैं। अप्रैल में गेहूं की कीमतों में उछाल आया है। दुनिया में गेहूं की मांग बढ़ी है। रूस-युक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद गेहूं की मांग बढ़ी है। FY23 में रिकॉर्ड 1 करोड़ टन एक्सपोर्ट का लक्ष्य रखा गया है। एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए पंजाब, हरियाणा,मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से भी बातचीत होगी।

घरेलू कीमतों में उछाल

अप्रैल में गेहूं की होलसेल कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है। मार्च और अप्रैल में दाम 5-7 फीसदी तक चढ़े हैं। खुले बाजार में गेहूं के दाम MSP से ज्यादा है। किसान अपनी उपज खुले बाजार में भेज रहे हैं। किसान सरकार को कम गेहूं बेच रहे हैं। किसान और व्यापारी गेहूं को स्टॉक कर रहे हैं। समय से पहले गर्मी का फसल पर बुरा असर पड़ा है। गर्मी से कुछ राज्यों में उपज पर असर पड़ा है। सरकार ने 2021-22 फसल वर्ष के लिए गेहूं के प्रोडक्शन का अनुमान 5.7 फीसदी घटाया है। ये अनुमान 11.13 करोड़ टन से घटाकर 10.50 करोड़ टन किया गया है। बता दें कि पिछले फसल वर्ष में 10.95 करोड़ टन गेहूं का उत्पादन हुआ था।

गेहूं बढ़ाएगा महंगाई

गेहूं की कीमतों में तेजी से फ्लोर मिल्स परेशान हो गए हैं। आटे के दाम करीब 10 फीसदी बढ़ चुके हैं। मिल एसोसिएशन सरकार के सामने मांग रखी है कि आटे के स्टोरेज के नियम साफ होनें चाहिए। फ्लोर मिल्स को FCI से गेहूं नहीं मिल रहा है। मिल्स खुले बाजार से गेहूं की खरीद कर रहे हैं। खुले बाजार में गेहूं की कीमतों में 15- 20 फीसदी ज्यादा है। सूत्रों के मुताबिक सरकार जून में गेहूं का एक्सपोर्ट रोक सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।